Bihar

Mar 31 2024, 14:26

*बड़ी खबर : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 489 अंक लाकर पूर्णिया के शिवांकर बने स्टेट टॉपर*

डेस्क : बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट bsebmatric.org , biharboardonline.bihar.gov.in , व results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं।

इस बार बोर्ड एग्जाम की टॉपर का नाम शिवांकर कुमार है। इन्होंने पूर्णिया जिला के स्कूल में अपनी पढाई पूरी की है। इन्हें 489 मार्क्स हासिल हुआ है। इसके बाद सेकंड टॉपर आदर्श कुमार समस्तीपुर के हैं इन्हें 488 अंक हासिल हुआ है। थर्ड टॉपर आदित्य कुमार सिमुलतला विद्यालय के स्टूडेंट है इन्हें 486 अंक हासिल हुआ है। थर्ड टॉपर में कुल चार स्टूडेंट शामिल है। इस बार सुबह के अंदर टॉप टेन में 51 स्टूडेंट ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में साढ़े 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर ( Bihar Board Matric Toppers 2024 ) छात्रों का साक्षात्कार कुछ दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक के विद्यार्थियों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक हैं। जो छात्र एक यो दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलेगा।

Bihar

Mar 31 2024, 12:16

राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की हुई प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, इस मुद्दे को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे घटक

डेस्क : बिहार में इसबार राजद समेत महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने चुनाव में जाति या धर्म नहीं बल्कि जमीनी मुद्दों, बिहार में महागठबंधन के 17 महीने के कार्यकाल और केन्द्र सरकार की जनता के साथ किए गये वायदों को पूरा नहीं करने को लेकर जनता के बीच जाने का फैसला लिया है। 

दरअसल बीते शनिवार को राजधानी पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में महागठबंधन मे शामिल सभी दलों के प्रवक्ताओं के साथ बैठक हुई। 

इस बैठक में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर, भाकपा माले के मीडिया प्रतिनिधि कुमार परवेज, भाकपा के प्रतिनिधि रामबाबू कुमार, माकपा के प्रतिनिधि अनुपम कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा दास, अमित कुमार टुन्ना, आसितनाथ तिवारी, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, एजाज अहमद, एजया यादव, सारिका पासवान, मधु मंजरी, अरुण कुमार यादव मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से जन सरोकार के मुद्दे के साथ-साथ नौजवानों के रोजगार, आरक्षण व्यवस्था 75 प्रतिशत करने सहित 17 महीने बनाम 17 साल के कार्यों तथा जनता और जनता के हितों में महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए कार्य को जनता के बीच ले जाने को लेकर सहमति बनी। साथ ही, पिछले 10 सालों में भाजपा के जन विरोधी कार्यों तथा सरकार की नाकामियों को बताने का भी निर्णय लिया गया। 

साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि, किसानों और गरीबों के मुद्दे इत्यादि पर केंद्र सरकार की विफलता तथा इलेक्ट्रॉल बांड के तहत भ्रष्टाचार को उजागर करने तथा जनता के बीच ले जाने का फैसला लिया गया।

Bihar

Mar 31 2024, 10:44

सीवान के चर्चित चिलमरवा हत्याकांड मामले में 11 साल बाद कोर्ट का आया बड़ा फैसला, भाकपा (माले) के दो विधायक समेत 10 आरोपति हुए बरी

डेस्क : बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले के चिलमरवा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने तकरीबन 11 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। इस मामले में आरोपित भाकपा (माले) के दो विधायक समेत 10 आरोपितों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

बताते चलें कि 6 जुलाई 2013 को चिलमरवा हत्याकांड हुआ था। इसमें बलौर के राजनारायण सिंह उर्फ राजू सिंह व सोहगरा निवासी मुकेश सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि, विशवार गांव के घनश्याम मिश्रा जख्मी हो गए थे। इसमें बेलौर निवासी व मृतक राजू सिंह के पिता अमर सिंह ने केस किया था। जिसमें दरौली विस के विधायक सत्यदेव राम, जीरोदेई के माले विधायक अमरजीत, विश्राम मांझी, लोरिक राम, दिनेश राम, उदय भान राम, रामकिशुन राम उर्फ बेंगा व छोटे लाल शर्मा समेत अन्य को आरोपित किया गया था।

चिलमरवा हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए तृतीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश नरेन्द्र कुमार की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। जिसमें माले के दो विधायक के दरौली विधायक सत्यदेव राम, जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा सहित 10 आरोपितों को सुनवाई के बाद साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

Bihar

Mar 31 2024, 09:59

बिहार के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, कल 1 अप्रैल से बिजली इतने पैसे मिलेगी सस्ती

डेस्क : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी एक अप्रैल से राज्य के दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। विद्युत विनियामक आयोग की ओर से दिए गए फैसले के बाद राज्य सरकार ने सब्सिडी जारी रखी है। इस कारण हरेक श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति यूनिट 15 पैसे सस्ती बिजली मिलेगी।

नई बिजली दर लागू होने से कुटीर ज्योति वाले को 1.97 रुपए प्रति यूनिट, ग्रामीण घरेलू को 2.45 रुपए प्रति यूनिट, शहरी घरेलू को 100 यूनिट तक 4.12 रुपए प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक खपत पर 5.52 रुपए प्रति यूनिट लगेंगे। फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

उपभोक्ताओं को पहले की तरह फिक्स चार्ज लगेगा। कुटीर ज्योति को 20 रुपए, ग्रामीण घरेलू को 40 रुपए और शहरी घरेलू को 80 रुपए प्रति किलोवाट प्रति महीने लगेंगे।

Bihar

Mar 29 2024, 18:32

समस्तीपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद प्रिंस राज का पत्ता साफ ! लोजपा (आर) से मंत्री की बेटी को लड़ेगीं चुनाव!

डेस्क : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई रही है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रिंस राज के चुनाव लड़ने पर तकरीबन ग्रहण लग गया है। प्रिंस राज को पहले यह उम्मीद थी कि उन्हें लोजपा (रामविलास) से टिकट मिल जायेगा। लेकिन इसकी संभावना लगभग खत्म हो गई है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है। चिराग ने समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें लोजपा (रामविलास) ने तीनों सीटों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। चिराग ने अपने दो पुराने सहयोगियों को बेटिकट कर दिया है जबकि दो खास लोगों को उम्मीदवार बनाने पर फैसला लिया है। इसमें खगड़िया और समस्तीपुर में चिराग ने महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका दिया है। वहीं वैशाली सीट को लेकर चिराग ने एक और बड़ा फैसला लिया और अपने पुराने सहयोगी पर भरोसा जताया है। 

समस्तीपुर में चिराग ने अपने चचेरे भाई प्रिंस पासवान को उनके किये का बदला लेते हुए बड़ा झटका दिया है। बता दें चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच मतभेद होने और लोजपा के टूट के दौरान प्रिंस ने भी चाचा पशुपति का साथ दिया था। पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि प्रिंस को फिर से चिराग टिकट दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

समस्तीपुर से एक बड़ा फैसला लेते हुए चिराग ने शाम्भवी चौधरी के नाम पर सहमति जताई है। शाम्भवी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अशोक चौधरी की बेटी हैं। जदयू नेता अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी। तब से ही शाम्भवी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। पहले शाम्भवी के जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब चिराग ने शाम्भवी को समस्तीपुर से मौका देने की योजना बनाई है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित समस्तीपुर सीट से उतरने वाली शाम्भवी की शादी करीब दो साल पहले पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के बेटे से हुई थी। अब शाम्भवी सियासत में एंट्री मारने को तैयार हैं। 

गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास) को इस बार एनडीए में सीट बंटवारे में हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली सीटें दी गई हैं। इसमें हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव में उतर रहे हैं। वहीं जमुई सीट से उनके बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार बने हैं। भारती ने 28 मार्च को ही जमुई सीट से लोजपा (रा) नामांकन किया। वहीं तीन अन्य सीटों समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली को लेकर अब पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है जिसमें दो नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। चिराग पासवान ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई दावेदारों को भी झटका दिया है।

Bihar

Mar 29 2024, 12:12

टिकट नहीं मिलने से नाराज लोजपा (आर) के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप

डेस्क : लोजपा (रामविलास) के वरीय नेता व पूर्व सांसद अरुण कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए है। 

दरअसल अरुण कुमार वे नवादा या जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन एनडीए में हुए सीट बंटवारे में जहां नवादा सीट बीजेपी के खाते में तो जहानाबाद जदयू के खाते में चली गई है। जिसकी वजह से अरुण कुमार का इन दोनो जगहों से पत्ता साफ हो गया है। 

लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने नाराज अरुण कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए चिराग पासवान पर सबसे बड़े धोखेबाज होने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा है कि संकट के समय में हमने उनका साथ दिया। अपनी पार्टी का विलय तक कर दिया। लेकिन, परिणाम प्रतिकूल ही रहा। ऐसी स्थिति में उनके साथ रहने का कोई औचित्य ही नहीं है। 

अरुण कुमार ने कहा कि उन्हें जहानाबाद या नवादा से चुनाव लड़ने को लेकर बार-बार आश्वस्त कर धोखे में रखा गया। लोकसभा चुनाव में मेरे राजनीतिक हत्या की साजिश रची गई। नीतीश कुमार से समझौता करने के लिए मेरी बलि ली गई। अब मैं हिमालय के तपस्वी की तरह माला जपने वाला तो नहीं हूं, लिहाजा खुद को चिराग पासवान से अलग कर रहा हूं। जल्द ही अपने समर्थकों के साथ अगली रणनीति पर विचार करूंगा।

Bihar

Mar 29 2024, 10:36

बिहार में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का आज होगा अधिकारिक एलान, गठबंधन में शामिल सभी दल के नेता रहेंगे मौजूद

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज शुक्रवार बिहार के 40 सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस व वामदलों के बीच आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा होगी। इसके लिए राजद के प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से सवा 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखा गया है। 

इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व कांग्रेस एवं वामदलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।

बताते चले कि बिहार के 40 सीट में कई सीटों पर महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा अपने प्रत्याशियों को सिंबल दिया जा चुका है। 

जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। जिसमे बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे पर अंतिम रूप से सहमति बन गयी है। गोपालगंज, वाल्मीकिनगर व शिवहर को लेकर गुरुवार को दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई।

राजद ने पूर्णिया सीट कांग्रेस को देने से इपकार कर दिया है। जबकि, प्रदेश में कांग्रेस को 9 सीट देने की स्थिति में झारखंड में राजद के लिए पलामू व चतरा अथवा कोडरमा सीट की मांग रखी गयी है।

Bihar

Mar 29 2024, 09:49

मनरेगा मजदूरों के मजदूरी मे हुआ इजाफा, बिहार के मनरेगा कामगारो को अब इतना मिलेगा पारिश्रमिक

डेस्क : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत मजदूरी दरों में इजाफा किया गया है। अलग-अलग राज्यों में मजदूरी दर में चार से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

बिहार में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत अब श्रमिकों को 245 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी। बढ़ी हुई यह दर एक अप्रैल, 2024 से लागू होगी। 

वर्तमान में राज्य में मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन की मजदूरी 228 रुपये है। इस तरह मनरेगा मजदूरी में 17 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। भारत सरकार ने देशभर के लिए मनरेगा की मजदूरी बढ़ायी है। यह बढ़ोतरी विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हुई है। 

मालूम हो कि इस योजना में साल में अधिकतम 100 दिन एक श्रमिक को काम देने का प्रावधान है।

Bihar

Mar 28 2024, 20:06

असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने किया ऐसा एलान, चुनाव में राजद-कांग्रेस की बढ़ सकती है परेशानी

डेस्क : बिहार की सियासत में मुस्लिम और यादव का अहम रोल रहता है। बिहार के कई ऐसे लोकसभा और विधान सभा क्षेत्र है जहां यह दोनो समुदाय किसी भी प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका अदा करता है। प्रदेश में लालू प्रसाद मुस्लिम के वोटों को साधने में अब तक लालू यादव सफल होते रहे हैं। उनका एम-वाई समीकरण यानी मुस्लिम-यादव गठजोड़ सियासी सफलता दिलाने में मुख्य सहायक रहा है। साथ ही कांग्रेस को भी मुस्लिमों का वोट साधने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि लोकसभा चुनाव 2019 में एकमात्र सीट किशनगंज पर कांग्रेस को सफलता मिली थी जो मुस्लिम बहुल इलाका है। लेकिन इसबार दोनो पार्टियों के लिए मुस्लिम वोटरो को साधने में कठिनाई होने के आसार नजर आ रहे है। 

दरअसल असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM अब बिहार में अपनी राजनीतिक पकड़ बनानी शुरु कर दी है। विधान सभा चुनाव में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सीमांचल इलाके में अपनी पकड़ दिखाई थी। इस इलाके से उसके पांच विधायक चुनकर आए थे। हालांकि बीते दिनों इनके चार विधायक पाला बदलते हुए राजद में शामिल हो गए। 

अब लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने बिहार के 40 में तकरीबन 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करने का एलान कर बिहार में महागठबंधन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं। ओवैसी की पार्टी ने आज गुरुवार को घोषणा की कि वे बिहार के सीमांचल के लोकसभा सीटों के अतिरिक्त राज्य की 5 और सीटो पर चुनाव लड़ेगी। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में यह घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले भी 11 सीटो पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब नई घोषणा के तहत काराकाट, गोपालगंज, दरभंगा, पाटलिपुत्र और शिवहर से चुनाव लड़ेगी। साथ ही मधुबनी को लेकर भी उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा रहा है। 

कहा कि बिहार के अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है। यहां तक कि जाति गणना रिपोर्ट में भी यह निकलकर सामने आया था कि बिहार में दलितों से भी ज्यादा खराब स्थिति अल्पसंख्यकों की है। ऐसे में दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने और उन्हें अधिकार दिलाने के लिए उनकी पार्टी बिहार में ज्यादा से ज्यदा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ और सीटों को लेकर AIMIM बड़ी घोषणा करेगी। फ़िलहाल सीमांचल के अतिरिक्त काराकाट, गोपालगंज, दरभंगा, पाटलिपुत्र और शिवहर से उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया है।

Bihar

Mar 28 2024, 18:21

नवादा संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर विवेक ठाकुर और महागठबंधन की ओर से श्रवण कुशवाहा ने भरा नामांकन पर्चा, दोनो ने जनता के साथ किए अपने

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की आज प्रक्रिया खत्म हो गई। प्रथम चरण में बिहार के चार सीटों नवादा, गया, औरंगबाद और जमुई संसदीय क्षेत्र में चुनाव होने है। 

नामांकन के आज अंतिम दिन नवादा संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर से बीजेपी के विवेक ठाकुर ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी मौजूद रही। 

पर्चा दाखिल करने के बाद विवेक ठाकुर काफी कॉन्फिडेंट दिखे और जीत को लेकर वह आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि नया नवादा और विकसित नवादा बनाने को लेकर आज नामांकन के जरिए नींव रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि 2027 के बाद भारत को विकसित देश बनाना है उसी में नवादा की भी भागीदारी रहेगी। नवादा को भी विकसित नवादा बनाना है। 

विवेक ठाकुर ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स में नवादा का भी नाम रहा है और यह काफी दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी आज भी नवादा को एस्पिरेशनल डिस्टिक में रखा गया है। एस्पिरेशनल डिस्टिक के धब्बे को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर वह आए हैं और आने वाले समय में इस धब्बे को वह हटाएंगे।इसलिए वो जिले को विकसित जिला बनाएंगे यही उनकी प्राथमिकता है। 

महागठबंधन उम्मीदवार राजद के श्रवण कुशवाहा ने भी आज नवादा संसदीय सीट से नामांकन किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि श्रवण कुशवाहा के नामांकन में उनके साथ वर्षों जेल में सजाकर काटकर आए कुख्यात अशोक महतो के साथ राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित कई अन्य राजद नेता मौजूद रहे। 

श्रवण कुशवाहा के नामांकन के इनकी जीत के प्रति भरोसा जताते हुए राजद नेता शक्ति यादव ने कहा ने यह चुनाव आमलोगों से जुड़ा मुद्दा बनाम मोदी है। एक ओर आम लोगों से जुड़े मुद्दे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा है। दूसरी और मोदी हैं। इस बार मुद्दा बनाम मोदी की लड़ाई में मोदी की हार होगी। 

उन्होंने कहा कि नवादा के चुनाव में आम लोगों में बाहरी उम्मीदवारों के खिलाफ रोष है। पिछले चुनावों में लगातार बाहरी उम्मीदवार यहां से जीतते रहे और क्षेत्र के मुद्दे गौण रहे। इस बार के चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार की मांग पूरी हुई है। राजद से श्रवण कुशवाहा आम लोगों की मांग पर स्थानीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं। शक्ति सिंह यादव ने कहा देश के पीएम नरेंद्र मोदी को उखाड़ कर फेंकना है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर ताबड़तोड़ हमला किया।